बिहार के साथ-साथ आज झारखंड के घाटशिला में भी मतगणना जारी है। जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है। पहले राउंड से ही झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र आगे चल रहे हैं। पांचवे राउंड में झामुमो 7104 मतों से आगे है।लेकिन फासला धीरे धीरे घट रहा है। झामुमो को 23898 एवं भाजपा को 16794 मत मिले हैं। छठे राउंड में झामुमो 6217 मतों से आगे है। आठवें चक्र में झामुमो 11280 मतों से आगे है।
सातवें राउंड में झामुमो 7762 मतों से आगे हो गया था। फासला बढ़ता जा रहा है। मतगणना के तीसरे राउंड में झामुमो 7541 मतों से भाजपा से आगे चल रहा था। जबकि चौथे राउंड में यह फासला 7414 मतों का हो गया है। चुनावी हलचल चरम पर पहुंच रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की गिनती की गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) से प्राप्त मतों की गणना 20 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए कुल 15 टेबल लगाए गए हैं। कुल मिलाकर अभी तक जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।