Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
देवघर में ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजे के नाम पर घूस लेते दो कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Crime, Home

देवघर में ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजे के नाम पर घूस लेते दो कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
March 13, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

देवघर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप है।

गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक लाभुक से मुआवजे की राशि का करीब 5 प्रतिशत बतौर घूस ले रहे थे। इसी दौरान पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। छापेमारी के दौरान उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि देवघर में रिंग रोड परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिन किसानों और भू-स्वामियों की जमीन ली गई है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाना है। आरोप है कि भू-अर्जन कार्यालय के ये कर्मी मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुकों से कमीशन की मांग कर रहे थे।

इस मामले में एक पीड़ित लाभुक ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उसका मुआवजा भुगतान लंबित था और उसे जारी करने के लिए कर्मियों द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दुमका लेकर चली गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.