Ranchi: 31 जनवरी की शाम हरिहर महतो यह कहकर घर से निकला था कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटा। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी शाम होगी।
साधारण युवक, दर्दनाक अंत
हरिहर एक आम युवक था, जो अपने परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह भरोसे के एक रिश्ते में फंस गया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
सबूतों ने खोला राज
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बांस की बल्ली, खून से सना काला दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सुलोचना देवी और क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी