Ranchi: रांची के कटहल मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से करीब 9 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि यह चेकिंग अभियान चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई. नकदी मिलने के बाद पुलिस ने वाहन सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह पैसा किसका है, कहां ले जाया जा रहा था और क्या इसका संबंध चुनाव से है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. अगर चुनाव से जुड़ा मामला पाया गया, तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा.