Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
लातेहार में बड़ी कार्रवाई: इनामी नक्सली आदेश गंझू गिरफ्तार
Crime

लातेहार में बड़ी कार्रवाई: इनामी नक्सली आदेश गंझू गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
February 11, 2026 53 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Latehar: लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. उग्रवादी संगठन TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सक्रिय सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली आदेश गंझू को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और उग्रवादी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया था. जानकारी मिली थी कि आदेश गंझू अपने 4-5 साथियों के साथ बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार गांव स्थित पकरूआ जंगल में छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और आदेश गंझू, उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार को मौके से दबोच लिया.

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

10 फरवरी को मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने बिना देरी किए विशेष छापामारी दल का गठन किया और जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके कुछ साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.

आदेश गंझू का लंबा आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी आदेश गंझू के खिलाफ लातेहार और चतरा जिले में कुल 21 मामले दर्ज हैं. वहीं, सुभाष कुमार के खिलाफ चतरा जिले में एक मामला दर्ज बताया जा रहा है. आदेश गंझू बालूमाथ, टंडवा, सिमरिया, लावालौंग, केरेडारी, खलारी और मैक्लुस्किगंज जैसे इलाकों में सक्रिय रहा है. वह प्रभाकर, कौशल, उपेंद्र और विक्रम जैसे छद्म नामों से व्यापारियों और ठेकेदारों से लेवी वसूली करता था. फायरिंग और आगजनी की कई घटनाओं में भी उसकी अहम भूमिका रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है और फरार साथियों की तलाश में छापेमारी लगातार जारी है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.