सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय व्यक्ति हरिहर महतो के सर को धर से अलग कर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है, मृतक हरिहर महतो का शव सिर धड़ से अलग कांची नदी किनारे सोनाहातू पुलिस ने बरामद किया है, बताते चलें की विगत 31 जनवरी की शाम हरिहर महतो अपने घर से निकला था उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं था, मामले को लेकर बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश की अगुवाई में सोनाहातु पुलिस लागातार लापता हरिहर महतो की खोजबीन में जुटी थी इसी बीच तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सोनाहातु पुलिस और एफ एस एल की टीम ने कांची नदी के किनारे से हरिहर महतो के क्षत विक्षित अवस्था में बरामद किया शव की स्थिति काफी डरावना थी जहां एक ओर व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट् कटा हुआ था वहीं सिर भी धड़ से अलग था जोर धड़ से बीस मीटर की दूरी पर पड़ा था,परिवार के अनुसार, हरिहर महतो का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था. महिला ने उसे मिलने के लिए बुलायी थी लेकिन हरिहर महतो वापस नहीं लौटा। हरिहर महतो की निर्मम हत्या कर एडरमहातु- मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे सिर धड़ से अलग कर शव को फेंक दिया गया। फिलहाल दो व्यक्ति पुलिस के कब्जे में हैं। बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि इस निर्मम हत्याकांड की सभी बिंदुओं पर जांच जारी है घटना मे जो भी व्यक्ति शामिल है जल्दी ही पुलिस के गिरफ्त में होगा ।