झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-1) की 146वीं वाहिनी का आज स्थापना दिवस मनाया गया.. इस मौके पर राज्य की पुलिस DGP, जैप कमांडेंट सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियो ने अमर जवान स्मारक पर शहीद जवानों कों श्रद्धांजलि दी... इसके बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया... DGP तदाशा मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जैप की गौरवशाली इतिहास का याद किया.. इस मौके पर उन्होंने जैप में खाली पदों में जल्द नियुक्ति कों पूरा किया जायेगा.. साथ ही परेड की आकर्षक प्रस्तुति कों सम्मानित करने की भी घोषणा किया... इस मौके वाहिनी द्वारा बैंड डिस्प्लै, बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और जैप जवानों के द्वारा खुकरी ड्रील दिखाया गया... वही कार्यक्रम के अंत में रिटायर्ड और वर्त्तमान जवान-अधिकारी के टंग-ऑफ़-वार का आयोजन किया गया जिसमे रिटायर्ड कर्मियों की जीत हुई... इसके बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जैप ग्राउंड में चार दिनों तक चलने वाले आनंद मेला का उद्घाटन किया और मेले में लगे स्टॉल का निरिक्षण किया. गौरतलब हैं की इस बटालियन का गठन मूल रूप से जनवरी 1880 में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 'न्यू इंडिया रिजर्व फोर्स' के नाम से स्थापित किया गया था और इसका का एक गौरवशाली इतिहास रहा है.. झारखंड राज्य के गठन के बाद वर्ष 2000 में इसका नाम बदलकर झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (JAP-1) कर दिया गया..