Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (14वीं JPSC) में उम्र सीमा से जुड़े विवाद के बीच एक अहम फैसला सामने आया है। Jharkhand High Court ने परीक्षा की कट-ऑफ डेट वर्ष 2018 करने की मांग को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है।
इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश Justice Anand Sen की अदालत में हुई। याचिकाकर्ता मधुसूदन समेत अन्य अभ्यर्थियों की ओर से अदालत में याचिका दायर कर कट-ऑफ डेट 2018 निर्धारित करने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं करते हुए याचिका खारिज कर दी।
दरअसल, Jharkhand Public Service Commission की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर उम्र सीमा में छूट को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बीच राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए परीक्षा के लिए उम्र की कट-ऑफ डेट वर्ष 2022 तय कर दी थी।
सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो पहले निर्धारित कट-ऑफ डेट के कारण उम्र सीमा की वजह से परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो रहे थे। इस मामले में JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल ने अदालत में पक्ष रखा है।