परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को तोड़ने का मामला उग्र रूप लेता जा रहा है। गुमला जिला में स्टेडियम में लगे अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को बुलडोजर से जमींदोश कर दिया गया था जिसके बाद अल्बर्ट एक्का फाउंडेशन ने इसका घोर विरोध अल्बर्ट एक्का चौक स्थित प्रतिमा के सामने किया हाथों में तख्तियां लेकर गुमला जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे उन्होंने कहा कि अगर प्रतिमा को हटाना था तो नियम के तहत हटाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया इसका हम विरोध करते हैं और हाई कोर्ट में भी याचिका दायर करेंगे साथ ही सी अध्यक्ष से भी मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे भारत पाकिस्तान के युद्ध में अल्बर्ट एक्का की अहम भूमिका रही है साथ ही उन्हें परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया है उनके प्रतिमा के साथ होना अन्याय है।