Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
कुबेर निकला प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह की अहम कड़ी, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Crime

कुबेर निकला प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह की अहम कड़ी, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Administrator
Administrator
Author
March 16, 2026 38 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रांची/धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में घायल हुआ अपराधी कुबेर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच की एक अहम कड़ी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गिरोह वर्तमान में मिलकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे थे और इनके बीच संपर्क व समन्वय का काम कुबेर ही करता था।

बताया जा रहा है कि कुबेर के माध्यम से ही “केएसएस” नाम का एक संगठन बनाया गया था, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर कारोबारियों और व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगी जाती थी। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

सोमवार सुबह धनबाद के केंदुआडीह बस्ती के पास भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया। घायल अपराधियों में कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का मामला झारखंड विधानसभा में भी गूंज चुका है। शनिवार को बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार से इस मुद्दे पर तीखे सवाल किए थे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा था कि प्रिंस खान दुबई और आसपास के इलाकों से अपने गुर्गों के जरिए गिरोह संचालित कर रहा है और दहशत फैलाकर वसूली का नेटवर्क चला रहा है।

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और गुर्गों को चुन-चुन कर पकड़ा जा रहा है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.