Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, इलाके में तनाव
Home

खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, इलाके में तनाव

Administrator
Administrator
Author
February 10, 2026 8 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. कार्रवाई के मद्देनज़र मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. अभियान के तहत जैसे ही कुछ घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर आए. देखते ही देखते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे हालात नाज़ुक हो गए.

सूचना मिलने पर रांची विधायक सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की. 

स्थानीय मोहल्ला वासियों का कहना है कि यह जमीन उन्होंने करीब 50–60 साल पहले एक व्यक्ति से खरीदी थी और उसका भुगतान भी किया गया था. हालांकि बाद में उसी जमीन को लेकर विवाद अदालत तक पहुंच गया। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन जमीन पर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है. इधर, अपने घर टूटने की आशंका से परेशान स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और प्रशासन से पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.