Ranchi: राजधानी रांची के कोकर डीसलरी पुल के पास सब्जी मार्केट के समीप आज एक सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटना में शामिल वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया.
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.