लातेहार जिला के लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र की दो महिलाओं से बेटा बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में लातेहार सदर थाना क्षेत्र पांडेयपुरा निवासी मदन लोहरा ने धीरे-धीरे कर तीन-तीन लाख रुपए की ठगी किया है। जिसकी शिकायत दोनों महिलाओं ने लातेहार जिला प्रशासन के जन सेतु ऐप पर किया था । इसके बाद प्रशासन हरकत में आई और मामले की जॉच शुरू किया। इसी क्रम में लातेहार श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास पदाधिकारी लातेहार संतोष कुमार ने दोनों महिलाओं को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर मामले की जांच किया। इसके उपरांत लातेहार जिला के चंदवा थाना के थाना प्रभारी को दूरभाष पर यह निर्देश दिया कि मामला दर्ज कर आरोपी मदन लोहरा पर त्वरित कार्रवाई करें ।